कोलंबो: आज के महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ऐसी करारी शिकस्त दी है कि पूरी दुनिया देखती रह गई। पाकिस्तान की टीम, जो बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी, आज मैदान पर पूरी तरह 'पंचर' हो गई।
ईशान किशन ने आज पाकिस्तानी गेंदबाजों का धागा खोल दिया। मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाकर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया। उनके छक्कों ने साबित कर दिया कि टीम इंडिया का दबदबा क्या होता है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अक्षर पटेल ने कप्तान बाबर आज़म को 'क्लीन बोल्ड' करके मैच का पासा पलट दिया, वहीं जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ने शुरू में ही दो बड़े विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
Halat-e-Hazra, Motivation और Funny Stories के लिए आज ही जॉइन करें!
Alfaaz By Salman! 🚀