Bihar B.Ed 2026 Apply Online: आ गया बीएड रजिस्ट्रेशन का नया पोर्टल, 1 क्लिक में भरें अपना फॉर्म

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026: Apply online for CET-BED from 27 April. Check eligibility, fees, exam date, and step-by-step registration process here.
Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 Online Application Form Registration Portal Login

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026: बिहार बीएड ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, यहाँ से करें डायरेक्ट अप्लाई

हेलो दोस्तों! अगर आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और बी.एड (B.Ed) कोर्स करना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। बिहार बी.एड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

इस बार बी.आर. अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर को नोडल यूनिवर्सिटी बनाया गया है, जो पूरी परीक्षा आयोजित करेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि आप बिना किसी गलती के घर बैठे अपना फॉर्म कैसे भर सकते हैं।

बिहार B.Ed 2026: जरूरी तारीखें (Important Dates)

विवरण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फी) 18 मई 2026
लेट फी के साथ आवेदन 19 मई से 21 मई 2026
फॉर्म में सुधार (Correction) 22 - 23 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 01 जून 2026
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख 07 जून 2026
रिजल्ट की घोषणा 19 जून 2026

कौन भर सकता है फॉर्म? (Eligibility)

  • ग्रेजुएशन: आपके पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (Bachelor Degree) या स्नातकोत्तर (Master Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग छात्र: अगर आपने B.E. या B.Tech किया है (विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ), तो कम से कम 55% अंक जरूरी हैं।
  • अपियरिंग छात्र: ध्यान दें, इसमें अभी अपियरिंग का ऑप्शन नहीं है, आपका रिजल्ट फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तक आ जाना चाहिए।

बिहार B.Ed 2026: परीक्षा का पैटर्न और विषयों की जानकारी

इस प्रवेश परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। हर सही सवाल के लिए 1 अंक मिलेगा। यहाँ देखें किस विषय से कितने सवाल आएंगे:

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य अंग्रेजी (General English Comprehension) 15 सवाल 15 अंक
सामान्य संस्कृत (केवल शिक्षाशास्त्री के लिए) 15 सवाल 15 अंक
सामान्य हिंदी (General Hindi) 15 सवाल 15 अंक
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क (Reasoning) 25 सवाल 25 अंक
सामान्य जागरूकता (General Awareness/GK) 40 सवाल 40 अंक
शिक्षण अधिगम वातावरण (Teaching Learning Environment) 25 सवाल 25 अंक
कुल योग (Total) 120 सवाल 120 अंक

परीक्षा से जुड़ी कुछ ख़ास बातें:

  • नेगेटिव मार्किंग: अच्छी खबर यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप सभी 120 सवालों के जवाब दे सकते हैं।
  • एग्जाम मोड: परीक्षा ऑफलाइन होगी और आपको OMR Sheet पर गोले भरने होंगे।
  • समय: परीक्षा के लिए आपको पूरे 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • पासिंग मार्क्स: सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 35% और आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक लाना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

फॉर्म भरने के लिए आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से नीचे दी गई फीस देनी होगी:

  • सामान्य श्रेणी (General): ₹1000
  • BC / EBC / महिला / EWS / दिव्यांग: ₹750
  • SC / ST: ₹500

बिहार B.Ed 2026: कितनी सीटों पर होगा एडमिशन? (Total Seats)

दोस्तों, फॉर्म भरने से पहले ये जान लेना बहुत ज़रूरी है कि बिहार में कुल कितनी सीटें हैं और मुकाबला कितना कड़ा है। इस बार भी सीटों का गणित कुछ ऐसा है:

  • कुल सीटें: पूरे बिहार में लगभग 37,350 सीटें हैं।
  • कॉलेज: बिहार के करीब 340 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन होगा।
  • यूनिवर्सिटी: इस बार 14 बड़ी यूनिवर्सिटी इस परीक्षा से जुड़ी हुई हैं।

अगर आप सरकारी कॉलेज (Government College) में एडमिशन चाहते हैं, तो आपको बहुत मेहनत करनी होगी क्योंकि सरकारी सीटें बहुत कम हैं (सिर्फ 1,000 के करीब)। बाकी की सीटें प्राइवेट कॉलेजों के लिए हैं।

प्रमुख यूनिवर्सिटी में सीटों का हाल:

यूनिवर्सिटी का नाम सीटों का अंदाज़ा
BRABU, मुजफ्फरपुर 6,300 सीटें
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना 6,500 सीटें
मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया 5,900 सीटें
LNMU, दरभंगा 3,750 सीटें
पटना यूनिवर्सिटी, पटना 300 सीटें

💡 मेरी सलाह: अगर सरकारी कॉलेज चाहिए तो 120 में से कम से कम 90 से ऊपर नंबर लाने की कोशिश करें, तभी बात बनेगी!

👇 यहाँ से करें सीधा आवेदन (100% Working Link) 👇

Direct Apply Online - Click Here 👈

ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस (Step-by-Step)

निचे में बताए गए तरीके के अनुसार, आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और 'New Registration' पर क्लिक करें।
  2. विवरण भरें: अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर डालें। ईमेल पर आए OTP से इसे वेरीफाई करें।
  3. लॉगिन: अब आपको ईमेल पर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, उससे साइन-इन (Sign In) करें।
  4. प्रोग्राम चुनें: 'My Application' में जाकर अपना कोर्स (B.Ed या शिक्षाशास्त्री) चुनें।
  5. पर्सनल डिटेल्स: यहाँ अपना नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भरें। अपनी कैटेगरी और पता सही-सही डालें।
  6. फोटो और सिग्नेचर: अपनी फोटो और साइन अपलोड करें (साइज़ 100KB से कम रखें)।
  7. एजुकेशन डिटेल्स: अपनी 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्क्स और बोर्ड की जानकारी भरें।
  8. डॉक्यूमेंट अपलोड: अपनी मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र (PDF/JPG) में अपलोड करें।
  9. एग्जाम सेंटर: अपनी पसंद के 3 परीक्षा केंद्रों (Center) का चुनाव करें।
  10. पेमेंट: अंत में अपनी फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकाल लें।

ये कागजात तैयार रखें (Documents Required)

  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  • मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन की ओरिजिनल मार्कशीट।
  • जाति प्रमाण पत्र (पिता के नाम से होना चाहिए)।
  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार के छात्रों के लिए)।
  • आधार कार्ड (लास्ट के 4 डिजिट लगेंगे)।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: बिहार B.Ed 2026 का फॉर्म कब तक भरा जाएगा?
A: बिना लेट फी के आप 18 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Q2: क्या अपियरिंग छात्र फॉर्म भर सकते हैं?
A: नहीं, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तक आपके पास ग्रेजुएशन का रिजल्ट होना चाहिए।

Q3: इस बार परीक्षा कौन सी यूनिवर्सिटी करा रही है?
A: इस बार नोडल यूनिवर्सिटी बी.आर. अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर है।

Q4: परीक्षा का सिलेबस क्या है?
A: परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिसमें इंग्लिश, हिंदी, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और टीचिंग एप्टीट्यूड शामिल हैं।

Disclaimer: यह जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्य के लिए दी गई है। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन (Prospectus) को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

About the Author

Welcome to Her Minute Update! I am MD Salman, a professional content creator and blogger. My platform is a comprehensive digital hub providing real-time, accurate updates across multiple domains. We specialize in providing the fastest results and ne…

Post a Comment

Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...