कोलंबो: प्रेमदासा स्टेडियम में आज क्रिकेट नहीं, बल्कि टीम इंडिया का 'कहर' बरसा है। भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाकर यह साबित कर दिया कि बाप-बाप होता है! इस जीत के साथ ही भारत ने शान से Super-8 में एंट्री मार ली है।
भारत: 175/7 (20 ओवर)
पाकिस्तान: 114/8 (20 ओवर)
मैच के असली हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि उनकी लाइन-लेंथ ही 'पंचर' हो गई। ईशान ने मात्र कुछ ही गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच से पहले ही बाहर कर दिया था।
176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने सांस तक नहीं लेने दी। जहाँ बुमराह ने शुरुआत में विकेट चटकाए, वहीं अक्षर पटेल की फिरकी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया। पूरी टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई।
नतीजा: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूटा, इंडिया ने फहराया तिरंगा! 🇮🇳
ऐसी ही और भी कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'Alfaaz By Salman'