MANUU Admission 2026: बिहार के मदरसा छात्रों के लिए सुनहरा मौका, मात्र ₹5000 में करें B.Ed और D.El.Ed कोर्स।

MANUU Admission 2026: मात्र ₹5000 में B.Ed और D.El.Ed करें। बिहार मदरसा और स्कूल के छात्रों के लिए सरकारी टीचर बनने का मौका। अंतिम तिथि 27 अप्रैल।

MANUU Admission 2026 Government Teacher B.Ed and D.El.Ed Course for Madarsa Students

मदरसा और बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मात्र 5,000 रुपये में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी से करें B.Ed और D.El.Ed—बनें सरकारी सरकारी टीचर

​बिहार के मेरे उन तमाम भाइयों के लिए जो मदरसे में तालीम हासिल कर रहे हैं या बिहार बोर्ड से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, यह खबर उनकी ज़िंदगी बदल सकती है। अक्सर हमारे मदरसे के नौजवानों के मन में एक डर होता है कि क्या उनकी 'मौलवी' या 'आलिम' की डिग्री सरकारी स्कूलों में मास्टर बनने के काम आएगी? या क्या ऊँची तालीम हासिल करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे?

​आज मैं आपका यह सारा डर दूर करने आया हूँ। Maulana Azad National Urdu University (MANUU) एक ऐसी सरकारी यूनिवर्सिटी है जो आपको न के बराबर फीस में वो रास्ता दिखा रही है, जिसके लिए लोग प्राइवेट कॉलेजों में 1.5 लाख से 2 लाख रुपये लुटा देते हैं।

​बिहार मदरसा एजुकेशन बोर्ड 2026 फ़ौकनिया मौलवी का रिज़ल्ट यहां चेक करें 👇 

https://www.herminuteupdate.com/2026/03/bihar-madarsa-board-result-2026-check-online.html


मदरसे की डिग्रियाँ और उनकी अहमियत (डरें नहीं, आप भी बन सकते हैं उस्ताद)

​बहुत से बच्चों को यह पता ही नहीं होता कि उनकी डिग्रियाँ किनके बराबर हैं। सरकार ने इसे साफ़ कर दिया है:

  1. मौलवी (Maulvi): यह इंटरमीडिएट (12th) के बराबर माना जाता है। अगर आपने मौलवी किया है, तो आप D.El.Ed के लिए पूरी तरह से योग्य हैं।
  2. आलिम (Alim): यह ग्रेजुएशन (BA) के बराबर है। अगर आपने आलिम की डिग्री ली है, तो आप B.Ed का फॉर्म भर सकते हैं।
  3. फाज़िल (Fazil): यह पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA) के बराबर है। इसके बाद आप चाहें तो M.Ed या PhD तक कर सकते हैं।

​तो भाई, अपनी डिग्री को छोटा न समझें। आपकी तालीम की पूरी कद्र है, बस आपको सही रास्ते पर चलना है।

प्राइवेट कॉलेजों की लूट बनाम MANUU की राहत

​बिहार में अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज में D.El.Ed या B.Ed करने का मन बनाते हैं, तो सबसे पहले वो आपसे 1 लाख से 1.5 लाख रुपये की मांग करेंगे। एक आम घर के लड़के के लिए इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम करना मतलब ज़मीन बेचना या कर्ज़ लेना होता है।

​लेकिन MANUU में क्या होता है? यहाँ की सालाना फीस मात्र 5,000 रुपये के आसपास है। यानी जितने में आप एक साधारण मोबाइल खरीदते हैं, उतने में आपकी पूरे साल की पढ़ाई हो जाएगी। यहाँ पढ़ाई उर्दू ज़बान में होती है, जो मदरसा के बच्चों के लिए सबसे आसान और बेहतर है।

टीचर (उस्ताद) बनना क्यों है ज़रूरी?

​आज के वक्त में अगर आप दीन की खिदमत के साथ-साथ दुनियावी तौर पर भी मज़बूत होना चाहते हैं, तो 'टीचिंग' से बेहतर कोई पेशा नहीं है। बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है। अगर आपके पास B.Ed या D.El.Ed की डिग्री है, तो सरकारी स्कूल में आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। इससे न सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि समाज में आपकी और आपके परिवार की इज़्ज़त भी बढ़ेगी।

​One plus Smartphone launch ये भी पढ़ें 

https://www.herminuteupdate.com/2026/04/oneplus-nord-6-launch-price-features-india.html


प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) का रास्ता

​चूँकि यहाँ फीस बहुत कम है और सीटें सीमित हैं, इसलिए यूनिवर्सिटी एक परीक्षा लेती है जिसे Entrance Test (ET) कहते हैं।

  • डरने की ज़रूरत नहीं: परीक्षा में आपसे उर्दू ज़बान, जनरल नॉलेज और कुछ आसान सवाल पूछे जाते हैं। अगर आपने मदरसे में मेहनत से पढ़ाई की है, तो आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं।
  • तारीख याद रखें: प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सेज (B.Ed/D.El.Ed) के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2026 है।

बिहार में ही रहकर करें पढ़ाई

​आपको हैदराबाद जाने की ज़रूरत नहीं है। MANUU के सेंटर हमारे बिहार के दरभंगा और पटना जैसे शहरों में भी हैं। आप अपने घर के करीब रहकर वर्ल्ड-क्लास तालीम हासिल कर सकते हैं। यहाँ हॉस्टल की सुविधा भी बहुत कम खर्च में मिल जाती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Direct Link)

​फॉर्म भरने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक: 

https://manuu.edu.in/notifications 


​नोट: फॉर्म भरते समय अपनी 10वीं/12वीं या मदरसा बोर्ड की मार्कशीट और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें 


MANUU 2026: स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरने का सही तरीका


​ छात्र अक्सर फॉर्म भरते समय गलती कर देते हैं, जिससे उनका एडमिशन रुक जाता है। यहाँ दी गई गाइड का पालन करें:

​1. रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण)

​सबसे पहले आपको MANUU के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपके पास एक 'लॉगिन आईडी' और 'पासवर्ड' आएगा।

​अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक: 

https://manuucoe.in/regularadmission/

​2. कोर्स का चुनाव (Entrance vs Merit)

​यहाँ ध्यान दें, अगर आप D.El.Ed, B.Ed या M.Ed करना चाहते हैं, तो आपको Entrance Test (ET) Based कोर्स चुनना होगा। इसकी आखिरी तारीख़ 27 अप्रैल 2026 है।

​3. ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Checklist)


​फॉर्म भरते समय आपको ये कागज़ात स्कैन करके अपलोड करने होंगे:
​फोटो और सिग्नेचर: साफ और हालिया फोटो।
​मार्कशीट: अगर आप D.El.Ed के लिए भर रहे हैं, तो मौलवी (12th) की मार्कशीट। अगर B.Ed के लिए भर रहे हैं, तो आलिम (Graduation) की मार्कशीट।
​उर्दू का सबूत: इसके लिए आपको परेशान नहीं होना है। आपकी मदरसा बोर्ड या बिहार बोर्ड की मार्कशीट, जिसमें उर्दू एक विषय (Subject) के तौर पर दर्ज है, वही काफी है। फॉर्म में जहाँ 'Urdu Certificate' माँगा जाए, वहाँ अपनी मार्कशीट ही अपलोड कर दें।
​कैटेगरी सर्टिफिकेट: अगर आप OBC, SC, ST या EWS में आते हैं, तो उसका सर्टिफिकेट लगाएं ताकि फीस में और छूट मिल सके।

​2026 आलिम फ़ाजिल  रिज़ल्ट चेक करें 👇 

https://www.herminuteupdate.com/2026/04/bihar-madarsa-board-alim-fazil-result-2026-check-online.html


4. एग्जाम सेंटर और कॉलेज का चुनाव


​बिहार के बच्चों के लिए सबसे बड़ी सुविधा यही है कि उन्हें हैदराबाद जाने की ज़रूरत नहीं।
​एग्जाम सेंटर: आप परीक्षा देने के लिए पटना, दरभंगा, सिवान या अपने नज़दीकी शहर को चुन सकते हैं।
​कैंपस (पढ़ाई कहाँ होगी?): फॉर्म भरते समय आपसे 'Preference' माँगा जाएगा। अगर आप बिहार में रहकर पढ़ना चाहते हैं, तो CTE Darbhanga या Patna को पहली पसंद (First Preference) चुनें। अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो आपको यहीं एडमिशन मिल जाएगा और सारी क्लास यहीं होगी।

​5. फीस का भुगतान


​फॉर्म पूरा भरने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें। जनरल कैटेगरी के लिए यह लगभग 550 रुपये और अन्य के लिए 350 रुपये के आसपास होती है। पेमेंट होने के बाद 'Application Form' का प्रिंट आउट ज़रूर निकाल लें।


MANUU एडमिशन 2026: आपके मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब (FAQ)

​अगर आप मदरसा बोर्ड या बिहार बोर्ड के छात्र हैं और आपके मन में एडमिशन को लेकर कोई भी उलझन है, तो नीचे दिए गए जवाबों को ध्यान से पढ़ें:

1. सवाल: MANUU से B.Ed करने में पूरे 2 साल का कुल कितना खर्च आएगा?

जवाब: भाई, यहाँ की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह बहुत सस्ता है। B.Ed के पहले साल की फीस लगभग 5,000 से 7,500 रुपये के बीच होती है और दूसरे साल भी इतनी ही लगती है। यानी पूरे 2 साल का कोर्स आप 15,000 से 20,000 रुपये के अंदर पूरा कर सकते हैं। जहाँ प्राइवेट में 1.5 लाख लगते हैं, यहाँ आप लाखों रुपये बचा सकते हैं।

2. सवाल: D.El.Ed कोर्स की 2 साल की पूरी फीस कितनी है?

जवाब: D.El.Ed की फीस B.Ed से भी कम होती है। इसकी सालाना फीस लगभग 3,000 से 5,000 रुपये के आसपास होती है। यानी पूरा 2 साल का D.El.Ed कोर्स आपका 10,000 रुपये के आसपास सिमट जाएगा। यह उन गरीब और होनहार छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है जो पैसे की कमी की वजह से मास्टर नहीं बन पाते।

3. सवाल: क्या एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) के बाद मुझे पढ़ने के लिए कहीं जाना होगा?

जवाब: जी हाँ, यह बहुत ज़रूरी जानकारी है। एंट्रेंस एग्जाम आप बिहार के किसी भी सेंटर (जैसे पटना या सिवान) पर दे सकते हैं, लेकिन अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है, तो कोर्स करने के लिए आपको उस कैंपस में जाना होगा जहाँ आपका एडमिशन हुआ है। बिहार में B.Ed के लिए दरभंगा (Darbhanga) और औरंगाबाद (Aurangabad) ही दो मुख्य जगहें हैं जहाँ आपको रहकर पढ़ाई करनी होगी।

4. सवाल: क्या मदरसा बोर्ड की मौलवी या आलिम की डिग्री यहाँ मान्य है?

जवाब: बिल्कुल मान्य है! अगर आपने मदरसा बोर्ड से मौलवी किया है तो आप D.El.Ed कर सकते हैं, और अगर आलिम किया है तो आप B.Ed के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आपको अलग से किसी उर्दू सर्टिफिकेट की ज़रुरत नहीं है, आपकी मार्कशीट ही उर्दू का पक्का सबूत है।

5. सवाल: क्या स्कॉलरशिप की सुविधा मिलती है?

जवाब: जी हाँ, MANUU के छात्रों को केंद्र सरकार की NSP (National Scholarship) मिलती है। चूंकि यहाँ की फीस पहले से ही बहुत कम है, स्कॉलरशिप मिलने के बाद आपकी पढ़ाई लगभग मुफ़्त जैसी हो जाती है।

बिहार में बिजली की दरें बढ़ाई गई ये भी पढ़ें 

https://www.herminuteupdate.com/2026/04/bihar-electricity-bill-new-tariff-rates-1-april-2026.html

आपको ये ख़बर कैसी लगी कमेंट में ज़रूर बताएं और इसी तरह डेली अपडेट पाने के हमें व्हाट्सप्प और टेलीग्राम पे फॉलो करें  बहुत शुक्रिया अब मिलते हैं एक न्यू अपडेट के साथ 

About the Author

Welcome to Her Minute Update! I am MD Salman, a professional content creator and blogger. My platform is a comprehensive digital hub providing real-time, accurate updates across multiple domains. We specialize in providing the fastest results and ne…

Post a Comment

Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...