बिहार ई-निबंधन पोर्टल 2026: अब घर बैठे निकालें अपनी ज़मीन का असली केवाला, जानिए पूरी प्रक्रिया
हेलो दोस्तों कैसे आप सब!
आज हम लोग एक बहुत ही ज़रूरी और काम की बात करने वाले हैं। बिहार में ज़मीन-जायदाद का मामला कितना पेचीदा होता है, ये तो हम सब जानते हैं। पहले ज़मीन का केवाला (Registry Document) निकलवाने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के हज़ारों चक्कर काटने पड़ते थे, दलालों की खुशामद करनी पड़ती थी और जेब भी ढीली होती थी। लेकिन अब बिहार सरकार ने इस पूरी झंझट को खत्म करने के लिए एक जबरदस्त नया पोर्टल शुरू किया है— ई-निबंधन (e-Nibandhan) पोर्टल।
इस आर्टिकल में मैं आपको एकदम कड़क अंदाज़ में समझाऊँगा कि कैसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस नए पोर्टल का इस्तेमाल करके अपनी ज़मीन का केवाला निकाल सकते हैं, ये देख सकते हैं कि ज़मीन किसने खरीदी और किसने बेची, और वो भी बिना किसी की मदद के।
मैंने खुद इस पोर्टल से बहुत पुराने से पुराने कागज़ निकल वाय हैं और बहुत आसानी के साथ आप भी इस पोर्टल से अपने सारे कागज़ात निकलवा सकते हैं!
1. आखिर क्या है ये ई-निबंधन पोर्टल?
देखिए दोस्तों, साफ़ बात ये है कि सरकार अब सब कुछ डिजिटल कर रही है। ई-निबंधन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार का कोई भी नागरिक अपनी ज़मीन के दस्तावेज़ पारदर्शी तरीके से देख सके। इस वेबसाइट के ज़रिए आप न सिर्फ केवाला देख सकते हैं, बल्कि उसकी सर्टिफाइड कॉपी (सर्टिफिकेट कॉपी) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको पुरानी से पुरानी रजिस्ट्री का ब्यौरा मिल जाएगा।
बिहार में टाइम के हिसाब से आयेगा बिजली बिल ये भी पढ़ें
https://www.herminuteupdate.com/2026/04/bihar-electricity-bill-new-tariff-rates-1-april-2026.html
2. पोर्टल पर अपनी आईडी (Registration) कैसे बनाएं?
केवाला निकालने से पहले आपको इस पोर्टल पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। ये बहुत ज़रूरी है। बिना आईडी के आप अंदर की जानकारी नहीं देख पाएंगे।
रजिस्ट्रेशन का तरीका:
- सबसे पहले गूगल पर जाकर "e-Nibandhan Bihar" सर्च करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं!
- होमपेज पर आपको 'Login' का ऑप्शन दिखेगा।
- वहाँ दो विकल्प होंगे— 'Citizen Login' और 'Department Login'। आपको 'Citizen Login' पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा। अगर आप पहली बार आए हैं, तो नीचे दिए गए 'Sign up here' पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको अपनी बेसिक जानकारी भरनी है: अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एक यूनिक 'User Name' (जैसे आपका नाम और कुछ नंबर, उदा. Salman123)
- 'User Type' में आपको 'Individual' सेलेक्ट करना है।
- अब 'Get OTP' पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा, उसे डालकर 'Validate and Register' कर दें। बस! आपका अकाउंट बन गया
3. पासवर्ड कैसे सेट या फॉरगेट करें?
आईडी बनने के बाद आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा। इसके लिए 'Forget Password' पर जाएं, अपना मोबाइल नंबर या ईमेल डालें, ओटीपी वेरीफाई करें और अपना एक मज़बूत पासवर्ड बना लें। अब आप लॉगिन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
4. ज़मीन का ब्यौरा और केवाला कैसे खोजें? (Step-by-Step)
लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा। यहाँ से असली खेल शुरू होता है।
- स्टेप 1: डैशबोर्ड पर 'Non-Encumbrance Certificate (EC)' या ज़मीन देखने के विकल्प पर जाएं।
- स्टेप 2: अपना जिला (District), रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्कल (अंचल) और अपने गाँव (Village) का नाम चुनें।
- स्टेप 3: अब आप खाता नंबर या प्लॉट नंबर (खेसरा) डालकर सर्च कर सकते हैं। मेरी सलाह मानिए तो प्लॉट नंबर (Plot Number) से सर्च करना ज़्यादा आसान और सटीक होता है।
- स्टेप 4: आपको एक तारीख (Date Range) चुननी होगी कि आप कब से कब तक का रिकॉर्ड देखना चाहते हैं (जैसे 2005 से 2026 तक)
- स्टेप 5: 'Fee Details' पर क्लिक करते ही नीचे पूरी लिस्ट आ जाएगी कि उस प्लॉट को कब-कब बेचा या खरीदा गया है।
- स्टेप 6: यहाँ आपको 'Year' और 'Deed Number' दिखेगा। इसे कहीं नोट कर लें, क्योंकि केवाला निकालने के लिए यही सबसे ज़रूरी है।
अगर आपको अपनी उम्र का साल हफ्ता घंटा मिनट सेकंड जान ना हो या ज़मीन की समय सीमा देखनी हो, तो इस टूल का उपयोग करें:
👉 https://www.herminuteupdate.com/p/age-calculator.html
5. केवाला (Certificate Copy) डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
जब आपको 'Deed Number' और साल (Year) मिल जाए, तो अब आप असली केवाला डाउनलोड कर सकते हैं।
- पोर्टल पर 'Certificate Copy' वाले सेक्शन में जाएं और 'Create Request' पर क्लिक करें।
- यहाँ 'Document Type' में 'Registration Document' चुनें।
- अपना जिला, ऑफिस, साल और वही डीड नंबर भरें जो आपने नोट किया था।
- अब अपनी 'Personal Details' भरें— आपका नाम, पिता का नाम, पूरा पता और पिन कोड।
- 'Purpose' में आप 'Other' या 'Personal Use' लिख सकते हैं और सबमिट कर दें।
6. पेमेंट का हिसाब-किताब और डाउनलोड
भाई, सरकारी कागज़ है तो कुछ तो खर्चा लगेगा ही। केवाला डाउनलोड करने के लिए आपको कुल ₹600 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- ₹100 स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty) के लिए।
- ₹500 रजिस्ट्रेशन और अन्य फीस के लिए।
पेमेंट करने के लिए आप यूपीआई (UPI), क्यूआर कोड (QR Code) या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेमेंट करते समय 2-3 मिनट का धैर्य रखें, पेज को रिफ्रेश या बैक न करें। जैसे ही ट्रांजेक्शन 'Success' होगा, आपको एक 'Download' का बटन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करते ही आपकी ज़मीन का असली केवाला पीडीएफ (PDF) के रूप में आपके फोन में आ जाएगा।
मात्र रूपये में करें
7. कुछ खास बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए
- स्क्रीनशॉट: हर स्टेप पर एप्लिकेशन नंबर का स्क्रीनशॉट ज़रूर ले लें।
- चालान: पेमेंट के बाद अपना चालान ज़रूर डाउनलोड करें।
- समय: अगर तुरंत डाउनलोड न हो, तो थोड़ा इंतज़ार करें, कभी-कभी सर्वर धीमा होता है।
मात्र Rs/5000 में करें डीएलएड बीएड इसे भी पढ़ें और सरकारी टीचर बने
https://www.herminuteupdate.com/2026/04/manuu-admission-2026-bed-deled-fees-last-date.html
और किसी को जानकारी भेजनी हो तो: डायरेक्ट व्हाट्सप्प मैसेज करें
https://www.herminuteupdate.com/p/whatsapp-direct-chat.html
तो ये था बिहार के नए ई-निबंधन पोर्टल से केवाला निकालने का पूरा और सटीक तरीका। अब आपको किसी कचहरी के दलाल को 2000-5000 रुपये देने की ज़रूरत नहीं है। बस ₹600 की सरकारी फीस कटाकर आप अपना हक़ खुद हासिल कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया का यही तो मज़ा है!
उम्मीद करते है कि ये जानकारी आपके बहुत काम आएगी। इसे अपने दोस्तों और गाँव के लोगों के साथ भी शेयर करें ताकि कोई और ठगा न जाए। जय बिहार!
(FAQs)
सवाल 1: क्या इस पोर्टल से बहुत पुराना (जैसे 50 साल पुराना) केवाला भी निकल सकता है?
जवाब: भाई, इस पोर्टल पर ज़्यादातर रिकॉर्ड 2005 के बाद के डिजिटल हैं। अगर आपका केवाला बहुत पुराना है और ऑनलाइन नहीं दिख रहा, तो आपको एक बार अपने जिला रजिस्ट्री ऑफिस जाकर संपर्क करना होगा। हालांकि, सरकार पुराने रिकॉर्ड्स को भी धीरे-धीरे इस पर चढ़ा रही है।
सवाल 2: ₹600 कट गए लेकिन केवाला डाउनलोड नहीं हुआ, अब क्या करें?
जवाब: घबराइए मत! कभी-कभी बैंक का सर्वर धीमा होता है। ऐसी स्थिति में 24 से 48 घंटे का इंतज़ार करें। 'My Requests' सेक्शन में जाकर स्टेटस चेक करें, वहां डाउनलोड का लिंक अपने आप आ जाएगा। दोबारा पेमेंट करने की गलती न करें।
सवाल 3: क्या यह ऑनलाइन केवाला कोर्ट में मान्य होगा?
जवाब: बिल्कुल! इस पोर्टल से जो 'सर्टिफिकेट कॉपी' निकलती है, उस पर डिजिटल सिग्नेचर और बारकोड होता है। यह एक कानूनी दस्तावेज है और इसे आप कोर्ट, बैंक लोन या ज़मीन की रजिस्ट्री में सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
सवाल 4: लॉगिन आईडी बनाने के लिए क्या-क्या कागज़ चाहिए?
जवाब: आईडी बनाने के लिए आपको किसी कागज़ की ज़रूरत नहीं है। बस आपके पास एक चालू मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होनी चाहिए।
सवाल 5: क्या हम एक ही आईडी से कई लोगों का केवाला निकाल सकते हैं?
जवाब: हाँ भाई, आप अपनी एक ही सिटीजन आईडी से अपने परिवार या गाँव के किसी भी व्यक्ति का रिकॉर्ड खोज सकते हैं और फीस भरकर केवाला डाउनलोड कर सकते हैं।
आलिम पार्ट 3rd रिज़ल्ट चेक करें 👇